नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमों की शुरुआत बिल्कुल अलग रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। वहीं गुजरात टाइटंस अब तक अपना खाता नहीं खोल सकी है और उसे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार दो हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में यह मुकाबला गुजरात के लिए वापसी का बड़ा मौका होगा, जबकि दिल्ली अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक सात मैच खेले हैं। इसमें शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी है। गुजरात टाइटंस ने सात में से चार मैच में जीत हासिल की है। घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुल तीन मैच खेले हैं। इसमें से उसने दो में जीत हासिल की है। एक मैच में उसे हार झेलनी पड़ी है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और दिल्ली की मौसम रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। टॉस से 24 घंटे पहले पिच पर हल्की घास दिखाई दी। अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री लगभग चारों ओर एक जैसी है। दिल्ली में मंगलवार सात अप्रैल 2026 की सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई। मैच के दिन शाम पांच बजे तक 19 से 51 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। शाम 4 बजे के आसपास आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की जरा भी संभावना नहीं है। आसमान में थोड़े बहुत बादल छाए रहने का जरूर अनुमान है। इस कारण पिच (जो कवर से ढकी हुई है) में ज्यादा नमी हो सकती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में नहीं होगा कोई बदलाव!
दिल्ली कैपिटल्स में खिलाड़ियों की उपलब्धता की बात करें तो डेविड मिलर को सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान चेहरे पर चोट लगी थी। हालांकि, माना जा रहा है कि अब वह ठीक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने लगभग पुष्टि की है कि अगर आखिरी मिनट में कोई दिक्कत नहीं हुई तो उनके दूसरे घरेलू मैच के लिए प्लेइंग XII में कोई बदलाव नहीं होगा।
केएल राहुल का मोहम्मद सिराज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
केएल राहुल ने इस सीजन दो मैच में सिर्फ एक रन बनाया है। उन्हें अपनी पुरानी लय पाने के लिए इससे बेहतर विपक्षी टीम नहीं मिल सकती। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है। केएल राहुल ने सिराज के खिलाफ 170.88 का स्ट्राइक-रेट से 79 गेंद में 135 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। मोहम्मद सिराज आईपीएल में अपने पिछले 13 में से 6 मैच में विकेट नहीं ले पाए हैं।
शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी
गुजरात टाइटंस में खिलाड़ियों की उपलब्धता की बात करें तो साई सुदर्शन ने अपने ओपनिंग पार्टनर और टीम के कप्तान शुभमन गिल की वापसी की पुष्टि की है। शुभमन गिल मांसपेशियों में ऐंठन के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। कुमार कुशाग्र को टॉप ऑर्डर में जगह मिलनी चाहिए।
कुलदीप की कमजोरी का फायदा उठाएगी GT
कुलदीप यादव IPL में जितने प्रभावशाली हैं, उस अनुपात में घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। कुलदीप यादव ने दूसरे मैदानों पर 20.64 के औसत से विकेट लिए हैं, जबकि अरुण जेटली स्टेडियम में यह 36.93 हो जाता है। इकॉनमी 7.47 के मुकाबले 8.79 तक बढ़ जाती है। संघर्षरत मध्यक्रम के लिए यह एक ऐसी कमी है जिसका गुजरात टाइटंस फायदा उठा सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 12
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XII: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XII: शुभमन गिल (कप्तान), बीसाई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मुकाबला: IPL 2026 का 14वां मैच, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस
मैच की तारीख: 08 अप्रैल 2026 (बुधवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली।
सीधा प्रसारण: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- आईपीएल 2025 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी 16 में से सिर्फ एक बार पावरप्ले में अपना विकेट बचा पाई है।
- जोस बटलर का IPL में अरुण जेटली स्टेडियम में औसत 59.5 है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके 510 रन में से 357 इसी मैदान पर आए हैं। DC के खिलाफ जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 170.81 है।
- IPL 2025 के बाद से प्रसिद्ध कृष्णा लक्ष्य का बचाव करते समय कहीं ज्यादा किफायती (6.71 बनाम 9.53) रहे हैं।
- अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर पांच पर IPL 2024 और 2025 में रात के 4 मैच खेले हैं। उन मुकाबलों में रन रेट 10.11 रहा है। खास तौर पर डेथ ओवर्स का रन रेट 12.67 तक पहुंच जाता है।
- गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने 12 पारियों में 22.66 के औसत से केएल राहुल को तीन बार आउट किया है।
- मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 90 रन की पारी खेलने वाले समीर रिजवी लगातार तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सिर्फ सातवें IPL क्रिकेटर हैं।
- समीर रिजवी का यह सिलसिला दिल्ली कैपिटल्स के IPL 2025 के आखिरी मैच से शुरू हुआ था। अगर वह एक और मैच जिताने वाला प्रदर्शन करते हैं तो लगातार 4 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी दार, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस की टीम: साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुतार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के अगले तीन-तीन मुकाबले
दिल्ली कैपिटल्स
11 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई
18 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
21 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
गुजरात टाइटंस
12 अप्रैल: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ
17 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद
20 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद


