Chandigarh News: चंडीगढ़ बना टेनिस का केंद्र, ट्राइसिटी ओपन टूर्नामेंट 2026 शुरू

0

नई दिल्ली : चंडीगढ़ में चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग की ओर से ट्राइसिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 का सफल आगाज किया गया। 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर-10 स्थित टेनिस स्टेडियम और लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान के लिए 5000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 3000 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 2000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

55 आयु वर्ग के पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में मनजीत सिंह ढिल्लों, संजीव शर्मा, संजीव गुप्ता, राजेश दहिया और परमदीप सिंह ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। 35 से अधिक आयु वर्ग के सिंगल्स में मुनीश कुमार ने मनोज कुमार को 6-1 और विशाल गौतम ने हरदीप सिंह को 6-0 से हराया। 45 से ज्यादा आयु वर्ग के सिंगल्स के पहले दौर में गगनदीप वाशु, सिकंदर, समिंदर सिंह, तरुण भुंबरी, श्याम जगत, राजीव गोयल, आदर्श वीर, गुरसिमरन और तरुण कुमार ने जीत दर्ज की। 45 आयु वर्ग में गगनदीप वाशु ने पंकज विनायक को 6-0 और तरुण भुंबरी ने श्याम जगत को 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here