‘आरोग-2026’ से निखरेगा प्रदेश का खेल भविष्य, 15 अप्रैल से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल।   मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ‘आरोग-2026’ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 अप्रैल से शुरू होगा। यह शिविर प्रदेशभर में 30 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें न्यूनतम 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल रहेगा।  यह आयोजन मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav के मार्गदर्शन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Vishwas Kailash Sarang के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में विकासखंड स्तर से लेकर जिला और संभागीय मुख्यालय तक विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। साथ ही महिलाओं और युवतियों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रदेशभर में व्यापक आयोजन

शिविर के तहत प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कम से कम दो खेल, छोटे जिला मुख्यालयों में चार, बड़े जिलों में आठ और संभागीय स्तर पर 15 खेलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

फिटनेस, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता

शिविर में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत योग, प्राणायाम और दैनिक फिटनेस गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके अलावा कम्युनिकेशन स्किल, लीडरशिप और मोटिवेशनल सत्र भी आयोजित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां भी इसका हिस्सा रहेंगी।

इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी संवाद आयोजित किए जाएंगे। परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘फैमिली एंगेजमेंट’ और समाज को जोड़ने के लिए ‘सोसाइटी एंगेजमेंट’ जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं।

डिजिटल मॉनिटरिंग और पंजीयन

शिविर में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को ‘Mera Yuva MP’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। प्रतिभागियों की उपस्थिति, फिटनेस और प्रदर्शन की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाएगी।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण

शिविर में अनुभवी कोच और विशेषज्ञ खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की प्रगति का नियमित आकलन किया जाएगा और शिविर समाप्ति के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here