भोपाल में ‘पिंक स्पोर्ट्स’ का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्पोर्ट्स का एक समर्पित मंच

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार ‘पिंक स्पोर्ट्स’ स्पोर्ट्स शॉप का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। टीटी नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री Krishna Gaur ने फीता काटकर इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम शाम 5 बजे से 6 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें शहर के खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णा गौर ने कहा कि महिलाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है और इस तरह की पहल से उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे।

‘पिंक स्पोर्ट्स’ को खास तौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां उन्हें फिटनेस, आउटडोर और इंडोर खेलों से जुड़ी सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। आयोजकों के अनुसार, यह शहर में अपनी तरह की अनूठी पहल है, जो महिलाओं और युवतियों को खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल महिलाओं को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शहर में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। आयोजक विपिन कोहली ने बताया कि ‘पिंक स्पोर्ट्स’ का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। शुभारंभ के मौके पर उपस्थित लोगों ने नई शॉप का अवलोकन किया और इस पहल को शहर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here