मध्यप्रदेश शूटिंग शॉटगन अकादमी के दो खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन, काहिरा में दिखाएंगे हुनर

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग शॉटगन अकादमी के दो होनहार खिलाड़ियों सैयद अयान अली और मनित्व सिंह रावत का चयन भारतीय जूनियर शूटिंग टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 19 से 27 अप्रैल 2026 तक मिस्र के काहिरा में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।   यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम मानी जा रही है। अकादमी में प्राप्त मार्गदर्शन और सुविधाओं ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दोनों खिलाड़ियों के चयन को न केवल अकादमी बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है। यह सफलता प्रदेश में शूटिंग खेलों के बढ़ते स्तर और उभरती प्रतिभाओं के विकास को दर्शाती है।  सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। ISSF जूनियर वर्ल्ड कप जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में भागीदारी से खिलाड़ियों को वैश्विक अनुभव मिलेगा, जो उनके खेल कौशल को और मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here