इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 1 रजत और 1 कांस्य पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। नई दिल्ली में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में विनोद सिंह ने 30:09.62 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया, जबकि महिला 800 मीटर दौड़ में प्रीति यादव ने 2:11.97 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, प्रशिक्षण और खेल अकादमियों की गुणवत्ता का परिणाम है। यह प्रदर्शन प्रदेश की बढ़ती एथलेटिक्स क्षमता को दर्शाता है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here