सिक्स-ए-साइड बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित प्रथम सिक्स-ए-साइड बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएनएल के सीनियर जनरल मैनेजर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अकादमी के क्रिकेट मैदान और इंडोर टर्फ की सराहना करते हुए कहा कि यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन को नई दिशा देंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर वे भोपाल से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत अकादमी के मेंटर के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद अतिथियों का सम्मान अकादमी के संचालकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिससे पूरा आयोजन उत्साह से भर गया। उद्घाटन अवसर पर मीडिया 11 और सीसीए 11 के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। मैच के दौरान कई रोमांचक क्षण देखने को मिले। कार्यक्रम में अभिभावक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here