अंकतालिका अपडेट: वैभव नंबर 1, कृष्णा को पर्पल कैप; जानें टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अंकतालिका के टॉप-5 में अपनी जगह बना ली। वहीं 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराते हुए सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बावजूद आरसीबी तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत लगातार खराब होती जा रही है और तीसरी हार के बाद वह अंकतालिका में आठवें स्थान पर ही कायम है।

ऑरेंज कैप की रेस में राजस्थान के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पर्पल कैप अब रवि बिश्नोई से निकलकर गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पहुंच गई है। टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में रजत पाटीदार दूसरे स्थान पर आ गए हैं और वह वैभव के काफी करीब हैं। हालांकि वैभव का अगला मुकाबला सोमवार को है, जिससे इस रेस में और बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। गेंदबाजों की बात करें तो लखनऊ के प्रिंस यादव चौथे और आरसीबी के जैकब डफी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिससे पर्पल कैप की दौड़ भी काफी रोमांचक हो गई है।

मुंबई-आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 8 +2.055
पंजाब किंग्स 4 3 0 7 +0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 6 +1.148
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 4 -0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 4 -0.427
सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 2 -0.024
मुंबई इंडियंस 4 1 3 2 -0.772
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 2 -1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 1 -1.315
मुंबई-आरसीबी मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी 4 4 200 50.00 266.67 18 18
रजत पाटीदार 4 4 195 65.00 214.28 11 18
हेनरिक क्लासेन 4 4 184 46.00 140.46 12 5
यशस्वी जायसवाल 4 4 183 91.50 163.39 19 10
विराट कोहली 4 4 179 59.67 162.72 19 7
मुंबई-आरसीबी मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
प्लेयर मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 4 16 96 10 15.20 152 1 0
रवि बिश्नोई 4 13 78 9 12.67 114 1 0
अंशुल कम्बोज 4 14.4 88 8 19.63 157 0 0
प्रिंस यादव 4 15 90 6 22.00 132 0 0
जैकब डफी 3 12 72 6 23.00 138 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here