नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 23 मैचों के बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की रेस दिलचस्प हो गई है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन के 23वें मुकाबले में रजत ने 3 शानदार छक्के लगाए, जिसके बाद वह इस सूची में ऊपर पहुंच गए।
रजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर बनाई बढ़त
रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और इसमें 3 छक्के और एक चौके लगाते हुए अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका भी निभाई। रजत ने इस सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में कुल 21 छक्के जड़े हैं और पिछले 23 मैच के बाद सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो चुके हैं। उन्होंने वैभव को दूसरे नंबर पर धकेल दिया जिन्होंने 5 मैचों में 18 रन की पारी खेली थी। वैभव अपने आखिरी मैच में हैदराबाद के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे।
अभिषेक शिखर पर, इशान पीछे खिसके
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर टिम डेविड और अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से काबिज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 5-5 मैच खेले हैं और उनके नाम 13-13 छक्के दर्ज हैं। चौथे स्थान पर इशान किशन हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं, जबकि रयान रिकेल्टन भी 4 मैचों में 12 छक्के लगाकर उनके साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं आयुष म्हात्रे, रदरफोर्ड और समीर रिजवी 11-11 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
आईपीएल 2026 के 23 मैचों के बाद टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | छक्के |
| रजत पाटीदार | 5 | 5 | 222 | 21 |
| वैभव सूर्यवंशी | 5 | 5 | 200 | 18 |
| टिम डेविड | 5 | 5 | 147 | 13 |
| अभिषेक शर्मा | 5 | 5 | 129 | 13 |
| इशान किशन | 5 | 5 | 213 | 12 |
| रयान रिकेल्टन | 4 | 4 | 135 | 12 |
| आयुष म्हात्रे | 5 | 5 | 171 | 11 |
| समीर रिजवी | 4 | 4 | 166 | 11 |
| शेरफेन रदरफोर्ड | 4 | 3 | 101 | 11 |


