छक्कों की रेस में बड़ा उलटफेर: वैभव को रजत ने पछाड़ा, इशान से आगे निकले अभिषेक, टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 23 मैचों के बाद इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की रेस दिलचस्प हो गई है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन के 23वें मुकाबले में रजत ने 3 शानदार छक्के लगाए, जिसके बाद वह इस सूची में ऊपर पहुंच गए।

रजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर बनाई बढ़त

रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंदों पर 27 रन बनाए और इसमें 3 छक्के और एक चौके लगाते हुए अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका भी निभाई। रजत ने इस सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में कुल 21 छक्के जड़े हैं और पिछले 23 मैच के बाद सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो चुके हैं। उन्होंने वैभव को दूसरे नंबर पर धकेल दिया जिन्होंने 5 मैचों में 18 रन की पारी खेली थी। वैभव अपने आखिरी मैच में हैदराबाद के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे।

अभिषेक शिखर पर, इशान पीछे खिसके

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर टिम डेविड और अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से काबिज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 5-5 मैच खेले हैं और उनके नाम 13-13 छक्के दर्ज हैं। चौथे स्थान पर इशान किशन हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं, जबकि रयान रिकेल्टन भी 4 मैचों में 12 छक्के लगाकर उनके साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं आयुष म्हात्रे, रदरफोर्ड और समीर रिजवी 11-11 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 के 23 मैचों के बाद टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची
खिलाड़ी मैच पारी रन छक्के
रजत पाटीदार 5 5 222 21
वैभव सूर्यवंशी 5 5 200 18
टिम डेविड 5 5 147 13
अभिषेक शर्मा 5 5 129 13
इशान किशन 5 5 213 12
रयान रिकेल्टन 4 4 135 12
आयुष म्हात्रे 5 5 171 11
समीर रिजवी 4 4 166 11
शेरफेन रदरफोर्ड 4 3 101 11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here