मुंबई क्रिकेट में बड़ा बदलाव: घरेलू खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू

0

मुंबई. Mumbai Cricket Association ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा कदम उठाते हुए खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू कर दिया है। यह पहल करने वाला मुंबई देश का पहला राज्य क्रिकेट संघ बन गया है। इस नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, फिटनेस और चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर तीन ग्रेड में बांटा जाएगा। ग्रेड A के खिलाड़ियों को सालाना 12 से 20 लाख रुपये, ग्रेड B को 8 से 12 लाख रुपये और ग्रेड C को 8 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह व्यवस्था पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों पर लागू होगी या नहीं।

एमसीए के अनुसार, इस सिस्टम का उद्देश्य उन खिलाड़ियों को आर्थिक स्थिरता और प्रोत्साहन देना है, जो उच्च स्तर पर पहुंचने की कगार पर हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को मैच फीस, दैनिक भत्ता और प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव भी मिलेंगे। एमसीए अध्यक्ष अजींक्य नाइक ने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत बताया और कहा कि यह कदम खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, सुरक्षा और निरंतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here