IPL 2026: 8 खिलाड़ियों की ‘Super Strikers’ लिस्ट जारी, बड़े नाम शामिल

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और इस दौरान कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। तीसरा हफ्ता खास तौर पर बेहद रोमांचक रहा, जहां गेंदबाजों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और मुकाबले ज्यादा संतुलित नजर आए। पहले दो हफ्तों में जहां 200+ स्कोर की भरमार थी, वहीं तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा कुछ कम हुआ। इसके बावजूद बल्लेबाजों का दबदबा बना रहा और इसी आधार पर IPL ने तीसरे हफ्ते के लिए 8 ‘Super Strikers’ चुने, जिनमें प्रियांश आर्या और अभिषेक शर्मा जैसे धाकड़ नाम शामिल रहे। हालांकि इस सूची में वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं होने से क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा भी तेज हो गई है।

आईपीएल द्वारा अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में आईपीएल साइट के एक वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें आईपीएल 2026 के तीसरे हफ्ते के लिए चुने गए आठ सुपर स्ट्राइकर्स के क्लिक मौजूद हैं। इसमें एक नाम सभी को चौंका सकता है और वह है राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे का। इस खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉप ऑर्डर के ध्वस्त होने के बाद अंत में राजस्थान के लिए बेहतरीन हिटिंग की थी।

IPL 2026 के तीसरे हफ्ते के सुपर स्ट्राइकर्स

तुषार देशपांडे: 25 (11), राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
आयुष म्हात्रे: 38 (17), सीएसके बनाम केकेआर
रजत पाटीदार: 27(13), आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
प्रभसिमरन सिंह: 80 (39), पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
शुभमन गिल: 86 (50), गुजरात टाइटंस बनाम केकेआर
अभिषेक शर्मा: 59 (22), सनराइजर्स हैदराबाद बनाम सीएसके
कैमरन ग्रीन: 79 (55), केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस
प्रियांश आर्या: 93 (37), पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

तीन हफ्तों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन, जानें पूरी स्थिति

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले तीन हफ्तों में अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक एक भी हार नहीं झेली है और अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जहां टीम 5 में से 4 मुकाबले हारकर अंतिम स्थान (10वें) पर है। रविवार (19 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here