छक्कों की रेस में पंत का जलवा, 200+ रन चेज के टॉप-6 बल्लेबाजों की लिस्ट सामने

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को भले ही पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी, लेकिन इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी पारी में लगाए 4 छक्कों के दम पर एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और ईशान किशन के इस बेहतरीन रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 200+ रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

ऋषभ पंत ने की रोहित शर्मा और ईशान किशन की बराबरी

पंत ने पंजाब के खिलाफ 23 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली और इस दौरान 4 छक्के व एक चौका लगाया। इन 4 छक्कों दम पर वो अब आईपीएल में 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा और इशान किशन के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए। पंत ने अब तक 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए कुल 29 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित और इशान ने भी इतने ही छक्के जड़े हैं।

इस लीग में 200 प्लस का टारगेट चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने कुल 46 छक्के जड़े थे जबकि दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 38 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 37 सिक्स लगाए हैं जबकि चौथे नंबर पर 36 छक्कों के साथ आंद्र रसेल जबकि 32 सिक्स जड़कर फॉफ डुप्लेसिस 5वें स्थान पर हैं।

आईपीएल में 200+ रन चेज करते हुए टॉप-6 बल्लेबाज

46 छक्के : निकोलस पूरन
38 छक्के : संजू सैमसन
37 छक्के : अभिषेक शर्मा
36 छक्के : आंद्रे रसेल
32 छक्के : फाफ डू प्लेसिस
29 छक्के : ऋषभ पंत
29 छक्के : ईशान किशन
29 छक्के : रोहित शर्मा

ऋषभ पंत ने की संजू सैमसन की बराबरी

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंत अब संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। पंत ने ये कमाल आईपीएल में 18वीं बार किया जबकि संजू भी ऐसा 18 बार कर चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने ऐसा 24 बार किया था जबकि रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 23 बार किया है। केएल राहुल तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

24: विराट कोहली
23: रोहित शर्मा
20: केएल राहुल
18: ऋषभ पंत
18: संजू सैमसन
16: इशान किशन/एमएस धोनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here