Nst news, भोपाल. भोपाल की बॉक्सिंग अकादमी की दो होनहार खिलाड़ियों वारीदी दुबे (66 किग्रा) और रिद्धि पांडे (70 किग्रा) का जूनियर राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है। यह कैंप Netaji Subhas National Institute of Sports, पटियाला में आयोजित किया जा रहा है, जहां देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ी 20 अप्रैल से शुरू होने वाले इस कैंप में भाग लेंगी और अपने कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त करेंगी। इस चयन को खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। अकादमी से जुड़े प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।


