भोपाल के शिवांशु मिश्रा का रेस्ट ऑफ एमपी अंडर-13 टीम में चयन

0

Nst news, भोपाल। सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी और भोपाल अंडर-13 क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवांशु मिश्रा का चयन रेस्ट ऑफ मध्य प्रदेश अंडर-13 टीम में हो गया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। शिवांशु पिछले कुछ समय से अकैडमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। शिवांशु को कोच अर्जुन केवट और हेड कोच मोहसिन हसन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here