IPL 2026: GT-MI मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, टॉप-5 बैटर-बॉलर लिस्ट जारी

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 30वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंकतालिका में जबरदस्त उछाल लगाया और 10वें स्थान से सीधे 7वें पायदान पर पहुंच गई। वहीं, गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर बरकरार है।

मुंबई ने अब तक खेले 6 मैचों में से 2 मैचों में जीत दर्ज की और 4 अंक के साथ वो 7वें नंबर पर आ गई। मुंबई की जीत के बाद अंकतालिका में अब कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अंक के साथ सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि मुंबई की जीत का फर्क पंजाब किंग्स पर नहीं पड़ा और वो अब भी 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि आरसीबी दूसरे तो वहीं राजस्थान तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

गुजरात-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 6 5 0 11 1.42
आरसीबी 6 4 2 8 1.171
राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 8 0.599
सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 6 0.566
दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 6 0.31
गुजरात टाइटंस 6 3 3 6 -0.821
मुंबई इंडियंस 6 2 4 4 0.067
सीएसके 6 2 4 4 -0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 4 -1.173
केकेआर 7 1 5 3 -0.879

आईपीएल 2026 के 30वें मैच के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, जहां हेनरिक क्लासेन पहले स्थान पर कायम हैं और उनके पास ऑरेंज कैप बरकरार है। वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो टॉप-5 में हल्का बदलाव जरूर हुआ है—प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अंशुल कंबोज अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं और उनके पास पर्पल कैप है।

गुजरात-मुंबई मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 6 6 283 47.17 144.39 19 10
शुभमन गिल 5 5 265 53 151.43 27 10
विराट कोहली 6 6 247 49.4 157.32 28 8
वैभव सूर्यवंशी 6 6 246 41 236.54 24 20
रजत पाटीदार 6 6 230 46 212.96 12 22
गुजरात-मुंबई मैच के बाद टॉप-5 गेंदबाज
प्लेयर मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
अंशुल कंबोज 6 21.4 130 13 16.23 211 0 0
प्रसिद्ध कृष्णा 6 24 144 12 19.83 238 1 0
प्रिंस यादव 6 22 132 11 17.18 189 0 0
भुवनेश्वर कुमार 6 24 144 10 20 200 0 0
रवि बिश्नोई 6 20 120 10 19 190 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here