नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 30वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंकतालिका में जबरदस्त उछाल लगाया और 10वें स्थान से सीधे 7वें पायदान पर पहुंच गई। वहीं, गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर बरकरार है।
मुंबई ने अब तक खेले 6 मैचों में से 2 मैचों में जीत दर्ज की और 4 अंक के साथ वो 7वें नंबर पर आ गई। मुंबई की जीत के बाद अंकतालिका में अब कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अंक के साथ सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि मुंबई की जीत का फर्क पंजाब किंग्स पर नहीं पड़ा और वो अब भी 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है जबकि आरसीबी दूसरे तो वहीं राजस्थान तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
गुजरात-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
| पंजाब किंग्स | 6 | 5 | 0 | 11 | 1.42 |
| आरसीबी | 6 | 4 | 2 | 8 | 1.171 |
| राजस्थान रॉयल्स | 6 | 4 | 2 | 8 | 0.599 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 3 | 3 | 6 | 0.566 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.31 |
| गुजरात टाइटंस | 6 | 3 | 3 | 6 | -0.821 |
| मुंबई इंडियंस | 6 | 2 | 4 | 4 | 0.067 |
| सीएसके | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.78 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 6 | 2 | 4 | 4 | -1.173 |
| केकेआर | 7 | 1 | 5 | 3 | -0.879 |


