नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मैच में शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हासिल किए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस के 6 मैचों में 6 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। इस मुकाबले को लेकर वेन्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, संभावित प्लेइंग इलेवन, स्क्वाड और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड समेत सभी अहम जानकारी यहां दी गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड
- मैच-6।
- आरसीबी-3।
- जीटी-3।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
गुजरात टाइटंस स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैंप में नुवान तुषारा की लगातार अनुपलब्धता के अलावा किसी अन्य के चोटिल होने की खबर नहीं है। गुजरात टाइटंस में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आर. साई किशोर/मानव सुथार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मौसम और पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिच नंबर 6 पर यह मैच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच भी इसी पिच पर हुए थे। बेंगलुरु में दोपहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसका असर पिच की तैयारी पर भी पड़ रहा है। पिच तैयार करने वाले (क्यूरेटर) को पिच तैयार करने के लिए छह दिन का समय मिला है। इस पर एक जैसी घास की परत बनाए रखने के लिए पानी डाला गया है। उम्मीद है कि फिर रनों की बरसात होगी।
दो सौ रन से ज्यादा के स्कोर वाली चार पारियों के बाद पिछले दो मुकाबलों में पहली पारी का स्कोर गिरकर क्रमशः 146 और 175 रन रहा। टीमें, आम तौर पर, इस मैदान पर चेज़ करना चाहेंगी। यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर CSK और DC के साथ मैच हुए थे। CSK के साथ हुआ मैच काफी हाई-स्कोरिंग था। उसमें RCB ने 249 रन बनाए थे। DC के साथ हुए मैच में बल्ले और गेंद के बीच बेहतर संतुलन देखने को मिला। दोपहर में खेले जाने के कारण पिच काफी सूखी थी। अब फिर रात का मुकाबला है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच से जुड़े रोचक तथ्य
भुवनेश्वर कुमार का शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के खिलाफ T20 में बेहतरीन रिकॉर्ड है। उन्होंने जोस बटलर को सात और शुभमन गिल को चार बार आउट किया है। इन दोनों में से किसी को भी 110 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन नहीं दिए हैं। गुजरात टाइटंस के शीर्ष तीन बल्लेबाज इस मैच में ऐसे समय में आ रहे हैं जब पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार वे सभी पावरप्ले में आउट हो गए थे।
- आईपीएल 2026 में अब तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट (7) लेने का रिकॉर्ड कगिसो रबाडा के नाम संयुक्त रूप से है।
- आरसीबी के खिलाफ अपनी पिछली पांच पारियों में जोस बटलर ने दो बार शून्य (डक) पर आउट हुए हैं और दो शतक लगाए हैं।
- गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली का औसत 87.75 है। इस मुकाबले में उनके पिछले छह स्कोर इस प्रकार हैं: 58 (53), 73 (54), 101* (61), 70* (44), 42 (27), 7 (6)।
- विराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के लगाने से बस एक छक्का दूर हैं। उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने लगाए हैं।
- आरसीबी के मध्यक्रम का स्ट्राइक रेट 175 है, जो गुजरात टाइटंस के 135 के स्ट्राइक रेट से बहुत ज्यादा है। आरसीबी के मध्यक्रम ने जहां सबसे ज्यादा (34) छक्के लगाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस ने सबसे कम (आठ) छक्के लगाए हैं।
- बी साई सुदर्शन ने आईपीएल में अब तक 46 पारियों में 1928 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। क्रिस गेल ने यह मुकाम 48 पारियों में हासिल किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच का टॉस कब होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा। - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच कब से खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


