बांग्लादेश का पाकिस्तान को झटका, पीएसएल में नहीं खेलेंगे मुस्तफिजुर और नाहिद राणा

0

नई दिल्ली : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने के लिए मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा को अनुमति नहीं दी है। इससे पहले जनवरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद विरोध के तौर पर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी दी थी। इससे पहले उसने खिलाड़ियों की नीलामी से पहले ही ऐलान किया था कि मुस्तफिजुर रहमान पीएसएल में खेलेंगे। फरवरी में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेला। अब में मुस्तफिजुर पीसीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। मुस्तफिजुर घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि टीम के मेडिकल स्टाफ ने मुस्तफिजुर की चोट की जांच की और तुरंत स्कैन कराने की सलाह दी। इसके बाद उनकी रिहैब शुरू होगी। इसके कारण मुस्तफिजुर पीएसएल 2026 के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

नाहिद राणा टेस्ट मैचों की तैयारी करेंगे, PSL से बनाई दूरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अलग फैसले में बीसीबी ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज नाहिद राणा को पीएसएल के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। वह आने वाले टेस्ट मैचों की तैयारी करेंगे। बांग्लादेश को मई में पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 55 रनों से हराया और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। नाहिद राणा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी तेज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 27 अप्रैल से चटगांव में शुरू होने वाली शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए नई और युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का चयन किया है। इस सीरीज में मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जैसे प्रमुख तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है। उनकी जगह पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलैन और डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट रिपन मोंडल को टीम में शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here