नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में अब तक 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं और शुरुआती 40 मैचों तक अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को गुजरात टाइटंस ने पंजाब को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ा दी है। मौजूदा स्थिति में 10 में से 9 टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। अगर क्वालिफिकेशन के जादुई आंकड़े की बात करें, तो पिछले कुछ सीजनों में 16 अंक हासिल करने वाली टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही हैं।
सीजन के अंत में ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि दो या तीन टीमें समान अंकों पर पहुंच जाएं। ऐसे में नेट रनरेट (NRR) ही प्लेऑफ का फैसला करेगा। अगर मौजूदा टॉप 5 टीमों की स्थिति पर नजर डालें, तो साफ है कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कुछ अलग और खास करना होगा। 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है, और इस मैच में हारने वाली टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। कुल मिलाकर, IPL 2026 का प्लेऑफ गणित अब बेहद दिलचस्प और रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।
9 टीमों के बीच कड़ी टक्कर, प्लेऑफ के लिए क्या हैं समीकरण?
- RCB: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी ने अभी तक 9 में से 6 मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। उसके बचे हुए पांच मैच लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से होने हैं। यानी चुनौती कठिन है। 16 या 18 अंक के लिए डिफेंडिंग चैंपियन को कम से कम बचे हुए मैचों में से 2 या 3 मैच जीतने होंगे।
- PBKS: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम अभी भी अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। पंजाब ने 9 में से छह मैच जीते हैं और उसके 13 अंक हैं। बच हुए मैचों में पंजाब को हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, आरसीबी और लखनऊ का सामना करना पड़ा है। अगर टीम को आसानी से प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम 5 में से तीन मैच जीतने होंगे।
- SRH, RR, GT: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने अभी तक 10 में से 6-6 मैच जीते हैं। तीनों टीमों का अभी एक जैसा हाल ही है। इन तीनों की आपस में भी आने वाले मैचों में भिड़ंत होनी है। ऐसे में इन तीन टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। गुजरात को अगर राजस्थान और हैदराबाद दोनों हराती हैं तो शुभमन गिल की टीम को रेस से बाहर किया जा सकता है।
- CSK, DC: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी एक जैसी स्थिति में हैं। सीएसके का नेट रनरेट अभी बेहतर है लेकिन फिर भी दोनों टीमों के 5-5 मैच बाकी हैं। ऐसे में आपस में दिल्ली और चेन्नई का मैच 5 मई को निर्णायक बन सकता है दोनों के सफर के लिहाज से। 16 अंक के लिए दोनों टीमों को पांच में से चार मैच जीतने होंगे।
- KKL, LSG: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स की आखिरी उम्मीद अभी भी प्लेऑफ के लिए बरकरार है। लखनऊ का भी कुछ ऐसा हाल है। दोनों टीमों को 16 अंकों का आंकड़ा छूने के लिए अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। एक भी हार दोनों में से किसी को भी प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। केकेआर के पांच और लखनऊ सुपर जायंट्स के 6 मैच अभी बाकी हैं।
मुंबई इंडियंस का सफर खत्म होने की कगार पर
पांमीडिया रिपोर्ट के अनुसार, च बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन मुश्किल हालात में फंसी नजर आ रही है। टीम 9 में से 7 मुकाबले हार चुकी है, ऐसे में अगर वह अपने बचे हुए सभी 5 मैच भी जीत लेती है, तो अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। यानी प्लेऑफ के लिए माने जाने वाले 16 अंकों के जादुई आंकड़े तक पहुंचना उसके लिए संभव नहीं है। ऐसे में मुंबई के लिए अब सिर्फ चमत्कार ही रास्ता खोल सकता है, या फिर टॉप टीमों की लगातार हार उसकी उम्मीदों को जिंदा रख सकती है। अगर मुंबई को किसी तरह आगे बढ़ना है, तो उसे खुद जीतने के साथ-साथ लखनऊ, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों से उम्मीद करनी होगी कि वे पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी जैसी मजबूत टीमों को हराएं।


