भोपाल के अक्षत रघुवंशी का IPL में धमाकेदार डेब्यू, पहली गेंद पर छक्का

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल के Faith Cricket Club से उभरते हुए युवा बल्लेबाज़ अक्षत रघुवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार डेब्यू कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में पहली गेंद पर छक्का जड़कर आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की।  अक्षत रघुवंशी को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम IPL के रूप में मिला। उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाते हुए अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक अंदाज दिखाया, जिससे उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास साफ नजर आया।  उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर के लिए अहम साबित हो सकता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भोपाल जैसे शहरों से निकलकर खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here