IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की जीत से बड़ा बदलाव, इशान ने वैभव को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को शानदार अंदाज में मात देकर बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद हैदराबाद की टीम को 2 महत्वपूर्ण अंक मिले और वह अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, हार के चलते पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद हैदराबाद के कुल 14 अंक हो गए हैं, जबकि पंजाब के खाते में 13 अंक मौजूद हैं।

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस अब और दिलचस्प हो गई है। हेनरिक क्लासेन शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इशान किशन ने भी बड़ा फायदा उठाया और वैभव को पांचवें स्थान पर धकेलते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर, संजू सैमसन अब टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची से बाहर होकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजों में पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के पास बनी हुई है।

हैदराबाद की जीत से अंकतालिका में बड़ा फेरबदल
टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद1174140.737
पंजाब किंग्स1063130.571
आरसीबी963121.42
राजस्थान रॉयल्स1064120.51
गुजरात टाइटंस106412-0.147
सीएसके1055100.151
दिल्ली कैपटिल्स10468-0.949
केकेआर9357-0.539
मुंबई इंडियंस10376-0.649
लखनऊ सुपर जायंट्स9274-1.076
हैदराबाद-पंजाब मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.5210.184336
केएल राहुल101044549.44180.894424
इशान किशन111140937.18186.764122
वैभव सूर्यवंशी101040440.4237.653537
खिलाड़ीमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार9352101715.5326400
अंशुल कंबोज1035.42141718.7131800
कगिसो रबाडा10392341622.536000
ईशान मलिंग1138.22301622.6336210
जोफ्रा आर्चर10372221521.2731900

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here