SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने तोड़े दो बड़े कीर्तिमान, नए रिकॉर्ड से मचाई सनसनी

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने भले ही छोटी पारी खेली, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अभिषेक ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 269.23 का रहा। अपनी इस तेजतर्रार पारी की बदौलत उन्होंने आईपीएल के दो बड़े कीर्तिमान हासिल करते हुए क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा

अभिषेक ने इस मैच में पंजाब के खिलाफ 4 छक्के लगाए और आईपीएल में अब वो 85 पारियों के बाद सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अभिषेक इस लीग में 85 पारियों के बाद कुल 137 छक्के लगा चुके हैं जबकि केएल राहुल ने 85 पारियों के बाद 134 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में शिवम दुबे तीसरे, युवराज सिंह चौथे जबकि ऋषभ पंत पांचवें स्थान पर हैं।

IPL में 85 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

137 छक्के: अभिषेक शर्मा
134 छक्के: केएल राहुल
128 छक्के: शिवम दुबे
115 छक्के: युवराज सिंह
113 छक्के: ऋषभ पंत

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, गेल का रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 269.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 35 रन बनाए और वो आईपीएल में बतौर ओपनर 200 प्लस की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 30 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अभिषेक ने 14वीं बार ये कमाल किया जबकि क्रिस गेल ने ऐसा 13 बार किया था।

IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार 200+ की स्ट्राइक रेट से 30+ पारी खेलने वाले बैटर्स

14: अभिषेक शर्मा
13: क्रिस गेल
12: सुनील नरेन
11: डेविड वॉर्नर
09: ट्रैविस हेड
08: फिल सॉल्ट
08: वीरेंद्र सहवाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here