नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लखनऊ ने 2 अहम अंक हासिल किए, हालांकि टीम अब भी अंकतालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ के खाते में अब कुल 8 अंक हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर, सीएसके की हार का फायदा राजस्थान टीम को मिला, जो अब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर पर खिसक गई।
लखनऊ और सीएसके के बीच हुए मैच के बाद आंरेंज कैप की रेस में अब भी हेनरिक क्लासेन टॉप पर हैं और ये कैप उनके सिर पर मौजूद है। वहीं क्लासेन के बाद साई सुदर्शन, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल अपने-अपने स्थान पर बने हुए हैं। पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास ही है जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में मौजूद हैं। इनके बाद अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।


