IPL 2026 Points Table: लखनऊ vs CSK मैच के बाद बदली अंकतालिका, राजस्थान को फायदा; जानें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लखनऊ ने 2 अहम अंक हासिल किए, हालांकि टीम अब भी अंकतालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ के खाते में अब कुल 8 अंक हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर, सीएसके की हार का फायदा राजस्थान टीम को मिला, जो अब अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर पर खिसक गई।

लखनऊ और सीएसके के बीच हुए मैच के बाद आंरेंज कैप की रेस में अब भी हेनरिक क्लासेन टॉप पर हैं और ये कैप उनके सिर पर मौजूद है। वहीं क्लासेन के बाद साई सुदर्शन, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा और केएल राहुल अपने-अपने स्थान पर बने हुए हैं। पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास ही है जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में मौजूद हैं। इनके बाद अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।

लखनऊ बनाम CSK मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 12 8 4 16 1.053
गुजरात टाइटंस 12 8 4 16 0.551
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 14 0.331
पंजाब किंग्स 12 6 5 13 0.355
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082
सीएसके 12 6 6 12 0.027
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 10 -0.993
केकेआर 11 4 6 9 -0.198
मुंबई इंडियंस 12 4 8 8 -0.504
लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 8 -0.701
लखनऊ बनाम CSK मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 12 12 508 50.8 153.94 38 23
साई सुदर्शन 12 12 501 41.75 155.11 49 22
विराट कोहली 12 12 484 53.78 165.75 53 18
अभिषेक शर्मा 12 12 481 43.73 209.13 43 37
केएल राहुल 12 12 477 43.36 177.99 50 24
प्लेयर मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 12 47 282 22 16.14 355 1 0
कगिसो रबाडा 12 46 276 21 20.05 421 0 0
अंशुल कंबोज 12 42.2 254 19 22.53 428 0 0
राशिद खान 12 41.5 251 16 21.38 342 1 0
प्रिंस यादव 12 45 270 16 24 384 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here