RCB की धमाकेदार जीत से प्लेऑफ टिकट पक्का, वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में रविवार, 17 मई को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों ने प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी। दिन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर सीजन की अपनी 9वीं जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई और उसने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इस हार के बाद राजस्थान की राह अब और मुश्किल हो गई है।

लगातार 6वीं बार हारी पंजाब किंग्स, प्लेऑफ की राह मुश्किल

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन ऐसी पटरी से उतरी है कि वापसी का रास्ता ही नहीं मिल पा रहा। एक समय यही टीम 264 रन जैसे बड़े लक्ष्य को भी आसानी से चेज कर रही थी और पहले सात मैचों में से छह जीतकर शानदार लय में नजर आ रही थी। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के बाद टीम के 13 अंक हो गए थे, लेकिन इसके बाद प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया। अब 13 मैच खेलने के बावजूद पंजाब के खाते में सिर्फ 13 अंक ही हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है, जिससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। अब पंजाब किसी भी स्थिति में 16 अंकों तक नहीं पहुंच सकती, जिसने उसकी राह बेहद मुश्किल बना दी है।

इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 58 और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 12 गेंद पर ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर स्कोर 222 तक पहुंचाया। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना पाई। इस मैच में वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के लिए नाबाद 73 रन की बेहतरीन पारी खेली। विराट कोहली ने भी 58 रन बनाए थे।

तीनों युवा सितारों की मेहनत पर फिरा पानी, राजस्थान मैच हार गई

इसके बाद दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने एक और आतिशी पारी खेली और 21 गेंद पर 46 रन (5 चौके, 3 छक्के) ठोक दिए। उनके बाद ध्रुव जुरेल 53 और कप्तान रियान पराग ने 51 रन की बेहतरीन पारी खेली। मगर निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया और 161 पर 2 विकेट के बाद टीम ने 191 तक 8 विकेट गंवा दिए। मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर्स केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। राहुल ने 56 रन जबकि पोरेल ने 51 रनों की अहम पारी खेली और दोनों के बीच 105 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने 34 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को संभाला, वहीं आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों में 18 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिला दी। हालांकि इस जीत के बावजूद दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं,

क्योंकि टीम का अब सिर्फ एक मैच बाकी है और उसे जीतने पर भी दिल्ली अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए स्थिति और मुश्किल है। टीम को अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे, तभी वह 16 अंकों तक पहुंच सकेगी। साथ ही राजस्थान को नेट रनरेट का भी खास ध्यान रखना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here