IPL 2026 Points Table: दिल्ली-राजस्थान मैच के बाद बदली तस्वीर, RCB नंबर-1 पर कायम

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में 17 मई, रविवार को खेले गए दोनों मुकाबलों ने अंकतालिका की तस्वीर बदल दी। सीजन के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी के 18 अंक हो गए और टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही आरसीबी अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर भी कायम है। वहीं, 62वें मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद दिल्ली ने केकेआर को पीछे छोड़ते हुए अंकतालिका में बढ़त हासिल कर ली, जबकि राजस्थान की टीम अब भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

आईपीएल 2026 के 62वें मैच यानी दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अगर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें तो अभी साई सुदर्शन पहले स्थान पर हैं और ऑरेंज कैप उनके नाम है। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल जबकि तीसरे नंबर पर कोहली हैं। क्लासेन को पीछे छोड़कर अब केएल राहुल चौथे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर टॉप-5 से बाहर हो गए और छठे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है जिन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं। जोफ्रा आर्चर अब चौथे नंबर पर आ गए।

DC vs RR मुकाबले के बाद Points Table का नया हाल
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 13 9 4 18 1.065
गुजरात टाइटंस 13 8 5 16 0.4
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 14 0.331
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 0.227
सीएसके 12 6 6 12 0.027
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 12 0.027
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
केकेआर 12 5 6 11 -0.038
मुंबई इंडियंस 12 4 8 8 -0.504
लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 8 -0.701
दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 13 13 554 46.17 157.83 55 25
शुभमन गिल 12 12 552 46 160.47 50 27
विराट कोहली 13 13 542 54.2 164.74 57 21
केएल राहुल 13 13 533 44.42 171.94 51 27
हेनरिक क्लासेन 12 12 508 50.8 153.94 38 23
वैभव सूर्यवंशी 12 12 486 40.5 234.78 43 43
प्लेयर मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 13 51 306 24 16.38 393 1 0
कगिसो रबाडा 13 50 300 21 21.95 461 0 0
अंशुल कंबोज 12 42.2 254 19 22.53 428 0 0
जोफ्रा आर्चर 12 44 264 17 23.53 400 0 0
प्रिंस यादव 12 45 270 16 24 384 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here