बैडमिंटन अपडेट: थाईलैंड ओपन में रजत जीत के बाद मलयेशिया मास्टर्स से बाहर हुए सात्विक-चिराग, जानिए वजह

0

नई दिल्ली : भारत की स्टार पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने आगामी मलयेशिया मास्टर्स से अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। थाईलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी अब अपने व्यस्त शेड्यूल को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल में उपविजेता रहने के बाद भारतीय जोड़ी ने स्पष्ट किया कि वे अब सीधे सिंगापुर, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैच के बाद सात्विक ने बताया, “नहीं, हम मलयेशिया नहीं खेल रहे हैं, अब हम सिंगापुर, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया खेलेंगे।”

थाईलैंड ओपन के फाइनल में मिली हार का दर्द

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिराग शेट्टी ने मैच के बाद कहा, ‘हम शुरुआत अच्छी नहीं कर पाए। शटल काफी तेज थी और हम उसे नीचे रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लगातार बैकफुट पर थे। दूसरे गेम में हमने शटल को ऊपर से खेलना शुरू किया और कुछ फ्लिक्स भी इस्तेमाल किए, जिससे मुकाबला बेहतर हुआ, लेकिन अंत में यह काफी नहीं था।’

तेज शटल और मुश्किल परिस्थितियों से जूझती नजर आई भारतीय जोड़ी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सात्विक ने बताया कि पहले गेम में कोर्ट की परिस्थितियां और इंडोनेशियाई जोड़ी की आक्रामक रणनीति उनके लिए बड़ी चुनौती बनी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘पहले साइड पर खेलना काफी मुश्किल था क्योंकि वहां शटल बहुत तेज जा रही थी। विरोधी हमें अपने गेम स्टाइल में ले गए। हमें परिस्थितियों के अनुसार ढलने में समय लगा। दूसरे गेम में हमने बेहतर खेल दिखाया। अगर कुछ अहम पॉइंट्स में और सटीक होते तो मैच तीसरे गेम तक जा सकता था।’

तेज शटल और मुश्किल परिस्थितियों से जूझती नजर आई भारतीय जोड़ी

हालांकि खिताब हाथ से निकल गया, लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट को भारतीय जोड़ी ने अपने आत्मविश्वास की वापसी के रूप में देखा। सात्विक ने माना कि पिछले कुछ महीनों में उनका आत्मविश्वास थोड़ा कम हुआ था, लेकिन अब वे धीरे-धीरे अपने पुराने अंदाज में लौट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘आज को छोड़ दें तो पूरे टूर्नामेंट में हमने अच्छा खेला। हमें कोर्ट पर खुद पर ज्यादा भरोसा रखने की जरूरत है। पहले हम 90 प्रतिशत आत्मविश्वास के साथ उतरते थे, लेकिन अब वह धीरे-धीरे वापस आ रहा है।

मुझे लगता है जल्द ही हम फिर से जीत की तरफ होंगे।’ चिराग ने भी इस बात से सहमति जताई और कहा कि हालिया थॉमस कप अभियान ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘साल की शुरुआत में हमने अच्छा खेला था, लेकिन अब धीरे-धीरे हमारा आत्मविश्वास वापस आ रहा है। खासकर थॉमस कप के बाद हमें अपने खेल पर ज्यादा भरोसा महसूस हुआ। आज हार जरूर मिली, लेकिन हमें लगता है कि आगे हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’

आने वाले समय में रहेगा व्यस्त शेड्यूल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड ओपन में उपविजेता रहने के बावजूद भारतीय पुरुष युगल जोड़ी के प्रदर्शन ने कई सकारात्मक संकेत दिए हैं। अब सात्विक और चिराग की नजर आगामी सिंगापुर, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट्स पर टिकी हुई है, जहां वे मजबूत वापसी और बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here