अभिषेक यादव के तूफानी शतक से विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी की 172 रन से बड़ी जीत

0

Nst news, भोपाल. प्रसून सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ने सिद्दी क्रिकेट एकेडमी, रायसेन को 172 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विश्वास सारंग क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक यादव ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर मैच का आकर्षण बने रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए। टीम की ओर से मध्यक्रम बल्लेबाज अभिषेक यादव ने केवल 76 गेंदों में 118 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल रहे। उप-कप्तान दक्ष सक्सेना ने 53 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि समर ने 12 गेंदों पर 21 रन की तेज पारी खेली।  सिद्दी क्रिकेट एकेडमी की ओर से पीयूष गुलाटी ने 2 विकेट लिए, जबकि कुणाल राजपूत, जयेंद्र और ग्रिशांक को 1-1 सफलता मिली।

298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्दी क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। ग्रिशांक राठौर ने 48 और लक्ष्य कुमार ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी की ओर से इब्राहिम ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक यादव ने 2 विकेट चटकाए।  अभिषेक यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here