अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन की वापसी

0

मुंबई. अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan की करीब तीन साल बाद वापसी हुई है, जबकि Rohit Sharma और Virat Kohli को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah और ऑलराउंडर Ravindra Jadeja को आराम दिया गया है।

भारतीय टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है। वनडे टीम में पहली बार प्रिंस यादव को शामिल किया गया है, जबकि मानव सुथार को टेस्ट टीम में जगह मिली है। गुरनूर बरार और हर्ष दुबे दोनों प्रारूपों की टीम में चुने गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर में होगा, जबकि वनडे धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में आयोजित किए जाएंगे।

टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव करते हुए Rishabh Pant से उपकप्तानी वापस ले ली गई है। उनकी जगह KL Rahul को उपकप्तान बनाया गया है। देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि साई सुदर्शन को भी मौका मिला है। कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे।  ईशान किशन ने अपना आखिरी वनडे 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के लिए 27 वनडे में 933 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। वहीं प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं और विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर सुर्खियां बटोरी थीं।

भारतीय चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और Hardik Pandya फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे।

भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here