वैभव सूर्यवंशी ने 10 छक्के जड़कर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, ट्रेविस हेड और आंद्रे रसेल को भी पीछे छोड़ा

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी का तूफान आईपीएल 2026 में एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेलते हुए रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। इस पारी में वैभव ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। इसके साथ ही उनके इस सीजन में कुल छक्कों की संख्या 53 हो गई। 10 छक्के जड़कर वैभव ने अभिषेक शर्मा को खास रिकॉर्ड सूची में पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा वैभव सूर्यवंशी ने तीसरी बार किया है। इस मामले में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा। अभिषेक ने आईपीएल में अभी तक 2 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए थे। इस मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं और 4 बार ऐसा करने वाले क्रिस गेल टॉप पर हैं। जबकि एक सीजन में दो बार यह कारनामा करने वाले वैभव संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। इसी सीजन फिन एलन भी दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

4 : क्रिस गेल
3 : वैभव सूर्यवंशी*
2 : अभिषेक शर्मा
2 : फिन एलन

ट्रेविस हेड और आंद्रे रसेल से भी आगे निकले वैभव सूर्यवंशी

साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में पॉवरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ट्रेविस हेड को पछाड़ा। इसके अलावा 15 वर्षीय ओपनर ने एक आईपीएल सीजन में कम से कम 500 रनों तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और इस मामले में कैरेबियाई दिग्गज आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया।

IPL के एक सीजन में पॉवरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

467 रन: डेविड वॉर्नर (2016)
426 रन: वैभव सूर्यवंशी (2026)*
402 रन: ट्रेविस हेड (2024)
402 रन: साई सुदर्शन (2025)
382 रन: एडम गिलक्रिस्ट (2009)

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 500+ रन)

236.3 : वैभव सूर्यवंशी (2026)*
204.8 : आंद्रे रसेल (2019)
202.0 : अभिषेक शर्मा (2026)
196.2 : निकोलस पूरन (2025)
191.5 : ट्रेविस हेड (2024)
187.7 : ग्लेन मैक्सवेल (2014)
183.1 : क्रिस गेल (2011)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here