IPL में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, सबसे धीमा अर्धशतक भी बना चर्चा का विषय

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 221 रन के लक्ष्य को आसान बना दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 244.74 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना सबसे धीमा अर्धशतक भी पूरा किया।

वैभव सूर्यवंशी 10 छक्कों की पारी के साथ एक आईपीएल सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जिस तरह के फॉर्म में वैभव नजर आ रहे हैं, वह क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने बेहद धीमी शुरुआत की थी। आमतौर पर पहली ही गेंद से आक्रामक खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआती 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए और अपना पहला छक्का 11वीं गेंद पर लगाया। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह लय पकड़ ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में लगाया अपने करियर का सबसे धीमा अर्धशतक

वैभव का यह आईपीएल 2026 में चौथा और आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक था। उन्होंने 23 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने तीन अर्धशतक 15 गेंद पर जड़े थे, ये तीनों अर्धशतक आईपीएल 2026 में ही आए। आईपीएल 2025 में उन्होंने 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड अब खतरे में

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच से पहले आईपीएल 2026 में 43 छक्के जड़े थे। इसके साथ ही वह पहले ही एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 2024 में 42 छक्के लगाए थे। वैभव अब एक सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि क्रिस गेल ने दो बार और आंद्रे रसेल ने एक बार हासिल की थी।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

59 – क्रिस गेल (2012)
53* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 – आंद्रे रसेल (2019)
51 – क्रिस गेल (2013)
45 – जोस बटलर (2022)
44 – क्रिस गेल (2011)
42 – अभिषेक शर्मा (2024)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here