IPL 2026 के प्लेऑफ का समीकरण तय, पंजाब पर दबाव; क्वालिफायर-1 में RCB बनाम गुजरात

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लीग चरण में अब केवल तीन मुकाबले बाकी हैं और ये तीनों मैच प्लेऑफ की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। शनिवार (23 मई) को पंजाब किंग्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी है।

पहले 7 मैच में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स टीम लगातार 6 मैच हारी है। इससे उसका प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण बिगड़ गया है। उसके 13 मैच में 13 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स से पंजाब किंग्स हार गई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पहले से ही 14 अंक हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 15 अंक हो सकते हैं।

प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद की राह एलिमिनेटर से होकर

राजस्थान की टीम अभी अधिकतम 16 अंकों तक पहुंच सकती है और लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। वहीं, प्लेऑफ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने जगह पक्की कर ली है। तीनों टीमों के 18-18 अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here