नई दिल्ली : फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के कुल 211 सदस्य देश हैं। पहला फीफा विश्व कप 1930 में उरुग्वे में आयोजित किया गया था। पिछले 96 वर्षों में केवल आठ देश ही इस प्रतिष्ठित खिताब को जीत पाए हैं। इस बार फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा कर रहे हैं, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी।
इस बार क्वालिफायर में कई ऐसे देशों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जो अब तक विश्व चैंपियन नहीं बन सके हैं। इनमें पुर्तगाल भी शामिल है, जिसकी अगुआई दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कर रहे हैं। क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े खिताब जीत चुके रोनाल्डो अब तक विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। ऐसे में यह टूर्नामेंट उनके लिए सपने को पूरा करने का आखिरी बड़ा मौका माना जा रहा है। वहीं, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
ऐसे में रोनाल्डो अपने आखिरी प्रयास में यह सपना भी पूरा कर लेना चाहते हैं। पुर्तगाल के अलावा भी कई देश ऐसे हैं, जो खिताब की होड़ में चौंका सकते हैं। क्या इनमें से कोई पहली बार चैंपियन बनेगा? वहीं, फीफा विश्व कप की शुरुआत से पहले महान फुटबालर दिवंगत पेले की 31 फुट (9.5 मीटर) ऊंची प्रतिमा मेक्सिको सिटी के जैलिस्को स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है।
कौन से आठ देश हैं दावेदार?
- पुर्तगाल
फीफा 2022 क्वार्टर फाइनल
श्रेष्ठ प्रदर्शन- तीसरा स्थान (1966) - नीदरलैंड
फीफा 2022 क्वार्टर फाइनल
श्रेष्ठ प्रदर्शन- उपविजेता (1974, 1978, 2010) - मोरक्को
फीफा 2022- चौथा स्थान
श्रेष्ठ प्रदर्शन-चौथा स्थान (2022) - सेनेगल
फीफा 2022- अंतिम 16
श्रेष्ठ – क्वार्टर फाइनल (2002) - जापान
फीफा 2022 अंतिम 16
श्रेष्ठ प्रदर्शन- अंतिम 16 (2002, 2010, 2018, 2022) - इक्वाडोर
फीफा 2022- ग्रुप स्टेज
श्रेष्ठ प्रदर्शन-अंतिम 16 (2006) - तुर्किये
फीफा 2022 क्वालिफाई नहीं
श्रेष्ठ-तीसरा स्थान (2002) - नॉर्वे
फीफा 2022 क्वालिफाई नहीं
श्रेष्ठ प्रदर्शन- अंतिम 16 (1938, 1998)
विश्व कप में मेजबानों का प्रदर्शन कैसा रहा?
- फीफा 2022 में-कनाडा मेक्सिको (ग्रुप स्टेज), यूएस (अंतिम 16)
- श्रेष्ठ प्रदर्शन-कनाडा (1986, 2022 में ग्रुप स्टेज), मेक्सिको (1970, 1986 में क्वार्टर फाइनल), यूएस (1930 में तीसरा स्थान)


