IPL 2026 Points Table: RCB टॉप पर, LSG सबसे नीचे, राहुल ने वैभव को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सभी 70 लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। सीजन के आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद जारी हुई अंतिम अंकतालिका में दिल्ली की टीम छठे स्थान पर रही, जबकि कोलकाता सातवें नंबर पर खत्म हुई। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज का समापन पहले स्थान पर किया। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स 10वें स्थान पर रही। चेन्नई सुपर किंग्स आठवें और मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर रही।

इस सीजन के 70 लीग मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बैटर्स की बात करें तो साई सुदर्शन पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि इस लिस्ट में केएल राहुल ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया और वो चौथे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी अब 5वें स्थान पर पहुंच गए। पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में 24 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। जोफ्रा आर्चर अब तीसरे स्थान पर आ गए।

IPL 2026 के 70 लीग मैचों के बाद कैसी रही अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी (Q) 14 9 5 18 0.783
गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 18 0.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 14 9 5 18 0.524
राजस्थान रॉयल्स (Q) 14 8 6 16 0.189
पंजाब किंग्स (E) 14 7 6 15 0.309
दिल्ली कैपिटल्स (E) 14 7 7 14 -0.651
केकेआर (E) 14 6 7 13 -0.147
सीएसके (E) 14 6 8 12 -0.345
मुंबई इंडियंस (E) 14 4 10 8 -0.584
लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 14 4 10 8 -0.74
आईपीएल 2026 के 70 लीग मैचों के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 14 14 638 49.08 157.92 62 29
शुभमन गिल 13 13 616 47.38 161.68 57 30
हेनरिक क्लासेन 14 14 606 50.5 159.47 46 30
केएल राहुल 14 14 593 45.62 174.41 56 31
वैभव सूर्यवंशी 14 14 583 41.64 232.27 50 53
प्लेयर मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 14 55 330 24 18.5 444 1 0
कगिसो रबाडा 14 53.4 322 24 20.54 493 0 0
जोफ्रा आर्चर 14 52 312 21 21.71 456 0 0
अंशुल कंबोज 14 50.2 302 21 25.24 530 0 0
राशिद खान 14 47.5 287 19 21.95 417 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here