ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग में फिर दिखेगा मध्य प्रदेश टाइगर्स का दम

0

Nst news, भोपाल. गुजरात के अहमदाबाद में जून के चौथे सप्ताह में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) के तत्वावधान में द्वितीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला वर्ग की टीमें “मध्य प्रदेश टाइगर्स” के नाम से हिस्सा लेंगी।

मध्य प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं। जून के दूसरे सप्ताह में इंदौर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here