IPL प्लेऑफ के सबसे बड़े स्कोर: 200+ रन ठोकने वाली टॉप टीमों की पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालिफायर-1 में 26 मई की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी प्लेऑफ या नॉकआउट मैच में किसी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।

इससे पहले का सबसे बड़ा स्कोर ठीक तीन साल पहले गुजरात टाइटंस ने ही बनाया था। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ तीन विकेट पर 233 रन बनाए थे। आईपीएल प्लेऑफ में अब तक तीन टीमों ने तीन बार 200 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। ये टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आईपीएल प्लेऑफ में दो-दो बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर चुकी हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ में अब तक सिर्फ एक-एक बार 200+ स्कोर बनाया है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल प्लेऑफ में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं हैं।

IPL प्लेऑफ में बल्लेबाजों का कहर, ये हैं इतिहास के 15 सबसे बड़े टीम स्कोर
टीमें स्कोर विपक्षी टीम तारीख मैदान/शहर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 254/5 गुजरात टाइटंस 26 मई 2026 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
गुजरात टाइटंस 233/3 मुंबई इंडियंस 26 मई 2023 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मुंबई इंडियंस 228/5 गुजरात टाइटंस 30 मई 2025 महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
पंजाब किंग्स 226/6 चेन्नई सुपर किंग्स 30 मई 2014 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
चेन्नई सुपर किंग्स 222/5 दिल्ली डेयरडेविल्स
(अब दिल्ली कैपिटल्स)
25 मई 2012 एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
गुजरात टाइटंस 214/4 चेन्नई सुपर किंग्स 28 मई 2023 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
सनराइजर्स हैदराबाद 208/7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 29 मई 2016 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
गुजरात टाइटंस 208/6 मुंबई इंडियंस 30 मई 2025 न्यू चंडीगढ़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 207/4 लखनऊ सुपर जायंट्स 25 मई 2022 ईडन गार्डन, कोलकाता
पंजाब किंग्स 207/5 मुंबई इंडियंस 01 जून 2025 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
चेन्नई सुपर किंग्स 205/5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मई 2011 एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
मुंबई इंडियंस 203/6 पंजाब किंग्स 01 जून 2025 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
चेन्नई सुपर किंग्स 202/7 किंग्स XI पंजाब
(अब पंजाब किंग्स)
30 मई 2014 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मुंबई इंडियंस 202/5 चेन्नई सुपर किंग्स 24 मई 2015 ईडन गार्डन, कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स 200/7 किंग्स XI पंजाब
(अब पंजाब किंग्स)
01 जून 2014 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 254/5 स्कोर टी20 क्रिकेट के किसी भी प्लेऑफ या नॉकआउट मुकाबले में किसी टीम द्वारा 250 या उससे ज्यादा रन बनाने का सिर्फ पांचवां मौका है। खास बात यह है कि इनमें से चार बार पिछले छह महीनों के दौरान भारत में ही ऐसे विशाल स्कोर देखने को मिले हैं। आईपीएल इतिहास में बेंगलुरु अब तक 4 बार 250+ स्कोर बना चुकी है, जो किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे ज्यादा 250+ स्कोर है।

इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे आगे है, जिसने आईपीएल में अब तक 6 बार 250 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने पहली बार किसी एक पारी में 250+ रन लुटाए हैं। इससे पहले गुजरात ने दस दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 विकेट पर 247 रन दिए थे, जो उस समय टीम का सबसे बड़ा दिया गया स्कोर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here