हिंदी हेडिंग: मध्यप्रदेश स्टेट स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 का भव्य समापन, उभरती प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

0

NST NEWS, भोपाल। मध्यप्रदेश स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश स्टेट स्क्वैश चैम्पियनशिप 2026 का समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर प्रदान किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुणेश्वर सरन रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश में स्क्वैश का बढ़ता स्तर आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी एवं कोच गजेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के महत्व से अवगत कराया तथा प्रदेश की युवा प्रतिभाओं की सराहना की।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में अंडर-9 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग, पुरुष, महिला तथा मास्टर्स वर्गों के मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। कई मैचों में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पुरुष वर्ग में अभिषेक बनोधा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में ऐशनी पाठक ने खिताब अपने नाम किया। जूनियर वर्गों में भी कई नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आईं। अंडर-19 बालक वर्ग में भाव्यराज सिंह, अंडर-17 बालक वर्ग में शेरबीर सिंह पूनिया, अंडर-15 बालक वर्ग में मोहम्मद तोहीद तनवीर, अंडर-13 बालक वर्ग में नक्षत्र गंगवाने तथा अंडर-11 बालक वर्ग में हर्षुबेक पाहवा अपने-अपने वर्गों के विजेता बने।

बालिका वर्ग में ऐशनी पाठक ने अंडर-19, पाक्शालिका पाणिग्रही ने अंडर-17, काव्या झंवर ने अंडर-15, शरान्या ठाकुर ने अंडर-13 तथा शिवास्ति मिश्रा ने अंडर-11 वर्ग का खिताब जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर्स वर्ग में अंकुर गुप्ता ने पुरुष 35 प्लस वर्ग तथा फैसल खान ने पुरुष 45 प्लस वर्ग में विजेता बनकर अपने अनुभव और खेल कौशल का परिचय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here