एचएमजी कप 2026: एमसीसीए ने सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया

0

NST NEWS, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) द्वारा आयोजित एचएमजी कप 2026 अंडर-15 बॉयज लिमिटेड ओवर इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट एकेडमी (एमसीसीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।  डीपीएस खेल मैदान पर खेले गए मुकाबले में सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन एमसीसीए के गेंदबाजों के सामने टीम 48 ओवर में केवल 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिली पॉइंट की ओर से शुभ भटनागर ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया।

एमसीसीए की ओर से वेद पाठक और अर्णव धाकड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि तेजस पाल ने 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया।  91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसीए की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 15.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्ष वशिष्ठ ने 43 रन नाबाद और मानस जैन ने 39 रन नाबाद बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ एमसीसीए ने मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट के अगले चरण में मजबूत दावेदारी पेश की।  मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए वेद पाठक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ठाकुर और फुटबॉल कोच सौरभ वेलवंशी ने प्रदान किया। टूर्नामेंट के दूसरे राउंड का अगला मुकाबला सेंट माइकल एकेडमी और सेंचुरियन क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह 8 बजे खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here