एनएसटी न्यूज, इंदौर। मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2026 के नए सत्र के लिए आईसेक्ट इंडिया समूह की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम रॉयल निमाड़ ईगल्स पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। टीम के हेड कोच और मध्यप्रदेश के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय पांडे का कहना है कि इस बार टीम का एकमात्र लक्ष्य खिताब जीतना है और इसके लिए खिलाड़ियों ने लंबे समय से मेहनत की है। नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स से विशेष बातचीत में संजय पांडे ने कहा कि रॉयल निमाड़ ईगल्स की पुरुष और महिला दोनों टीमें संतुलित, अनुभवी और मजबूत खिलाड़ियों से सुसज्जित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों टीमें इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचेंगी और ट्रॉफी जीतने के लिए पूरा दमखम लगाएंगी। पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला 7 जून को इंदौर के होलकर स्टेडियम में चंबल घड़ियाल्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि महिला टीम 5 जून को डेली कॉलेज मैदान पर चंबल घड़ियाल्स के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

संजय पांडे ने बताया कि टीमों ने अपनी रणनीति पहले से तैयार कर ली है और प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी भूमिका स्पष्ट रूप से समझाई गई है। उन्होंने कहा कि पुरुष टीम के कप्तान शारांश जैन और महिला टीम की कप्तान निकिता सिंह दोनों ही मेहनती, अनुभवी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में टीम का माहौल सकारात्मक बना हुआ है और खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की घोषणा होते ही रॉयल निमाड़ ईगल्स ने हाई-परफॉर्मेंस कैंप की शुरुआत कर दी थी। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, तकनीकी कौशल और मानसिक मजबूती पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। आधुनिक क्रिकेट की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को मैच परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया गया है।
पुरुष टीम की कमान शारांश जैन के हाथों में होगी, जबकि हिमांशु मंत्री उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में स्टार स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह के अलावा आनंद सिंह बैस, प्रणित पाटीदार, पारुष मंडल, पुष्कर विश्वकर्मा, प्रारब्ध वी. मिश्रा, शिवांश चतुर्वेदी, कनिष्क दुबे, धर्मेश पटेल, कार्तिक राजोरिया, शांतनु रघुवंशी, अयान श्रीराज, अभिषेक मावी, देवेंद्र सिंह कठैत और शशांक पाटीदार जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं।
संजय पांडे का मानना है कि टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन संतुलन है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पूरे समर्पण और जुनून के साथ मैदान में उतरेंगे और रॉयल निमाड़ ईगल्स को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने टीम के समर्थकों से भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की और कहा कि प्रशंसकों का समर्थन टीम को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करेगा। रॉयल निमाड़ ईगल्स प्रबंधन को उम्मीद है कि इस बार टीम अपने प्रदर्शन से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित करेगी और मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 में खिताब जीतकर नया इतिहास रचेगी।
रॉयल निमाड़ ईगल्स पुरुष टीम 2026
सारांश जैन (कप्तान)
कुमार कार्तिकेय सिंह
हिमांशु मंत्री (उपकप्तान/विकेटकीपर)
आनंद सिंह बैस
प्रणित पाटीदार (विकेटकीपर)
परुष मंडल
पुष्कर विश्वकर्मा
प्रारब्ध वी. मिश्रा
शिवांश चतुर्वेदी
कनिष्क दुबे
धर्मेश पटेल
कार्तिक राजोरिया
शांतनु रघुवंशी
अयान श्रीराज
अभिषेक मावी
देवेन्द्र सिंह कठैत
शशांक पाटीदार
रॉयल निमाड़ ईगल्स महिला टीम
निकिता सिंह (कप्तान)
वैष्णवी शर्मा
यामिनी बिल्लोरे (उपकप्तान एवं विकेटकीपर)
कल्याणी जादव
सोनिया सिंह
तनिष्का सेन
दीप्ति सिंह
हर्षिता सिंह (विकेटकीपर)
ऋषिता जैन
खुशी यादव
जानवी राय
लक्षिता माहेश्वरी
मुस्कान योगी
राशि सोनी
सलोनी पासवान
अंशिका पांडेय


