कोहली की जगह नए चेहरे की तलाश, पाटीदार को मिल सकता है मौका

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली उपलब्ध नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब उनके रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है, जबकि रजत पाटीदार को इंडिया ए टीम का उपकप्तान बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए पहले रियान पराग उपकप्तान थे, फिर उनकी इंजरी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को एंट्री दी गई और उपकप्तान बनाया गया। अब ऋतुराज गायकवाड़ को जब विराट कोहली की अनुपस्थिति में नंबर 3 के विकल्प के रूप में नेशनल वनडे टीम से कॉल आने की खबरें हैं, तो रजत पाटीदार इंडिया ए में वनडे ट्राई सीरीज के उपकप्तान बन सकते हैं।

विराट कोहली के बाहर होने के बाद चयन समिति को अंतिम समय में टीम में बदलाव करना पड़ रहा है। 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने वाले पहले वनडे मुकाबले के साथ इस सीरीज का आगाज होना था। जानकारी के अनुसार विराट कोहली आईपीएल फाइनल के बाद हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे, जिसके चलते उन्हें इस वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उन्हें कम से कम दो सप्ताह के आराम की सलाह दी जा सकती है। हालांकि, वह आगामी इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम के चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का ऐसा हो सकता है स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी,रजत पाटीदार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here