नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह घरेलू नहीं बल्कि विदेशी सरजमीं पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। वैभव को इंडिया-ए टीम में जगह मिली है और वह श्रीलंका में आयोजित होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलते दिखाई देंगे। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे वे युवा सितारे के प्रदर्शन का आनंद ले सकेंगे। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में इंडिया-ए के अलावा मेजबान श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबलों का रोमांच और बढ़ गया है।
ये सीरीज डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें तीनों टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी। इंडिया ए टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी। अफगानिस्तान ए टीम की कप्तानी इमरान मीर करेंगे, जबकि श्रीलंका ए की कमान सहान अराचिगे के हाथों में है। मेजबान टीम में निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो और सदीरा समरविक्रमा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम में कई युवा IPL स्टार शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वैभव ने हाल ही में IPL 2026 में रनों का अंबार लगाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।
कब और कहां देखें लाइव मैच?
श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) पर उपलब्ध रहेगी।
सभी टीमों का स्क्वाड
इंडिया ए स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
अफगानिस्तान ए स्क्वाड: इमरान मीर (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, इजाज अहमदजई, बहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम और अब्दुल्ला अहमदजई।
श्रीलंका ए स्क्वाड: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन।
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
9 जून: श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
11 जून: अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
13 जून: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
15 जून: श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
17 जून: अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए, रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
19 जून: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)
21 जून: फाइनल- रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला (10:00 AM)


