भोपाल में यूनिकॉर्न चेस फेस्टिवल 2026 का आयोजन, ग्रैंडमास्टर सूर्या शेखर गांगुली देंगे विशेष प्रशिक्षण

0

NSE NEWS, भोपाल. भोपाल शतरंज प्रेमियों के लिए खास आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। यूनिकॉर्न चेस अकादमी द्वारा “1st Unicorn Open FIDE Rated Rapid Chess Tournament 2026” और “Chess Psychology & Performance Camp” का आयोजन 28 और 29 जून को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आनंद नगर, भोपाल में होगा। इसमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे और FIDE रेटेड टूर्नामेंट के जरिए अपनी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग सुधारने का अवसर प्राप्त करेंगे।

प्रतियोगिता में 15 मिनट + 10 सेकंड इन्क्रीमेंट का समय नियंत्रण रखा जाएगा। खिलाड़ियों के लिए कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफियां और विशेष पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता भारत के प्रसिद्ध ग्रैंडमास्टर एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता सूर्या शेखर गांगुली की उपस्थिति रहेगी, जो 29 और 30 जून को विशेष “ग्रैंडमास्टर माइंडसेट – चेस साइकोलॉजी एंड परफॉर्मेंस कैंप” का संचालन करेंगे।

इस विशेष कैंप में खिलाड़ियों को चैंपियन मानसिकता, खेल रणनीति, निर्णय क्षमता, फोकस और प्रदर्शन सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रैंडमास्टर गांगुली इससे पहले विश्वनाथन आनंद के विश्व चैंपियनशिप अभियानों में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। आयोजन संयोजक एवं फिडे आर्बिटर अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य खिलाड़ियों को केवल प्रतियोगिता का मंच देना ही नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here