Tri Nation Series: मैच के बाद अंकतालिका का ताज़ा हाल, गायकवाड़ बने नंबर-1 बैटर

0

नई दिल्ली : श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया ए टीम ने ट्राई नेशन सीरीज के अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने शुरुआती लीग मैच में श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर 2 महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़े। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन इंडिया ए ने दबाव के बीच जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अंकतालिका में विजयी शुरुआत की, जबकि श्रीलंका ए को हार के बाद दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और उसका नेट रन रेट भी नकारात्मक हो गया।

ट्राई नेशन सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 रन की शानदार पारी खेलकर शतक जड़ा और अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का परिचय दिया। चुनौतीपूर्ण पिच पर खेली गई इस पारी ने उनके अनुभव और क्लास को फिर साबित किया, जिसके दम पर वह टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, भारत की ओर से इस मैच में दो विकेट लेने वाले आयुष बदोनी टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। फिलहाल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों की शीर्ष-5 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहले मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और केवल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक नेट रन रेट
इंडिया ए 1 1 0 0 2 0.16
श्रीलंका ए 1 0 1 0 0 -0.16
अफगानिस्तान ए
इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ 1 1 101 101 88.6 6 3
सहान अराच्चिगे 1 1 74 74 102.78 6 2
तिलक वर्मा 1 1 60 60 61.86 2 1
निरोशन डिकवेला 1 1 47 47 104.44 6 0
सधीरा समाराविक्रमा 1 1 46 46 90.2 4 0
प्लेयर मैच ओवर्स बॉल विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
आयुष बदोनी 1 10 60 2 23 46 0 0
अनुकूल रॉय 1 10 60 2 24.5 49 0 0
अरशद खान 1 4.5 29 2 12 24 0 0
विपराज निगम 1 8 48 2 23 46 0 0
मोहम्मद शिराज 1 9 54 2 33.5 67 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here