भोपाल में अंडर-13 क्रिकेट चयन प्रक्रिया संपन्न, अंडर-15 के ट्रायल सोमवार सुबह

0

NST NEWS भोपाल. मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के तत्वावधान में भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा डीपीएस स्कूल खेल मैदान, नीलबड़ में आयोजित अंडर-13 बालक वर्ग के ओपन सिलेक्शन ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ट्रायल्स रविवार सुबह 7:30 बजे शुरू हुए, जिनमें कुल 434 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  एमपीसीए से आए चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स सोमवार, 15 जून को सुबह 7:30 बजे से डीपीएस स्कूल मैदान, नीलबड़ में आयोजित किए जाएंगे। इस आयु वर्ग के लिए पात्र खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच होना आवश्यक है।  उन्होंने बताया कि दोनों आयु वर्गों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार कर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ को भेजी जाएगी। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की जानकारी संबंधित संभागीय एवं जिला क्रिकेट संघों को उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here