मयंक चतुर्वेदी इंटर हाउस क्रिकेट: युवराज सिंह हाउस की लगातार दूसरी जीत, अक्षत और वेद बने प्लेयर ऑफ द मैच

0

NST NEWS भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इंटर हाउस सीनियर ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता में युवराज सिंह हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले मैच में युवराज सिंह हाउस ने विराट कोहली हाउस को 54 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर हाउस को 100 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।  पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह हाउस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बनाए। कप्तान अक्षत कुमार सिंह ने 46 और अन्य जैन ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। विराट कोहली हाउस की ओर से अक्षत सोलंकी, निश्चय सिकरवार और शिवांश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम अंतिम गेंद पर 111 रन पर सिमट गई। रजनीश बंसल ने 53 और अर्णव सिंह पुंडीर ने 20 रन बनाए। युवराज सिंह हाउस की ओर से अक्षत कुमार सिंह ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  दूसरे मुकाबले में युवराज सिंह हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 181 रन बनाए। निर्मल मेवाड़ा ने 67, सिद्धांत परिहार ने 61 और सारांश सिंह ने नाबाद 55 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर हाउस की ओर से देवांश यदुवंशी ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर हाउस की पूरी टीम 81 रन पर आउट हो गई। देवांश यदुवंशी ने 51 और अदम्य पचौरी ने 24 रन बनाए। युवराज सिंह हाउस की ओर से वेद पाठक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, जबकि यशवर्धन सियोते और हितार्थ ने दो-दो विकेट हासिल किए। वेद पाठक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  मैच के बाद सीनियर क्रिकेटर नूपुर गुप्ता और विशाल अय्यर ने दोनों प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here