डेब्यू सीजन में छाई रॉयल निमाड़ ईगल्स, MPL 2026 की उपविजेता बनकर जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल

0

NST NEWS, इंदौर |  मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) 2026 के फाइनल में रॉयल निमाड़ ईगल्स का शानदार अभियान उपविजेता के रूप में समाप्त हुआ। होलकर स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चंबल घड़ियाल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए। जवाब में रॉयल निमाड़ ईगल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। रॉयल निमाड़ ईगल्स के कप्तान हिमांशु मंत्री ने 44 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। कनिष्क दुबे ने 21, आनंद बैस ने 18 और धर्मेश पटेल ने 17 रन का योगदान दिया, लेकिन बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और जीत से 31 रन दूर रह गई।

इससे पहले गेंदबाजी में कुमार कार्तिकेय, पुष्कर विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह कठैत और परुष मंडल ने एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि चंबल घड़ियाल्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अंततः निर्णायक साबित हुआ। फाइनल में हार के बावजूद रॉयल निमाड़ ईगल्स ने अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। लीग चरण में लगातार प्रभावशाली खेल, सेमीफाइनल में दमदार जीत और डेब्यू सीजन में उपविजेता बनने की उपलब्धि ने टीम की क्षमता और संतुलन को साबित किया।

पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जुझारूपन, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का परिचय दिया। टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सहयोगी सदस्यों और निमाड़ क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले सीजन में टीम और अधिक मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगी तथा खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ अभियान शुरू करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here