भोपाल के कुशाग्र भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप कराते चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। कैम्पियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी के छात्र कुशाग्र भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 31वीं यूरो एशिया इंटरनेशनल WFSKO ओपन कराते चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतकर भोपाल और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। कक्षा नौवीं के छात्र कुशाग्र ने 12 वर्ष के व्यक्तिगत बॉयज़ वर्ग में कुमाइटे और काता दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट” से भी सम्मानित किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित प्रियदर्शिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड फुनाकोशी शोतोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन (WFSKO) द्वारा किया गया, जिसमें जापान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, भारत, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, रूस, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका सहित 27 देशों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुशाग्र ने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कैम्पियन स्कूल के प्राचार्य फादर डॉ. अमृतलाल टोप्पो एस.जे., उप प्राचार्य फादर फेबियानुस खलखो एस.जे. तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख जोंसी कोशी ने कुशाग्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here