फीफा विश्व कप 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय, रोमांचक भिड़ंतों का इंतजार

0

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब क्वार्टर फाइनल की आठ टीमें तय हो गई हैं। अंतिम 16 के दौर में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले, जहां ब्राजील और पुर्तगाल जैसी मजबूत टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं, स्विट्जरलैंड ने 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। स्विस टीम ने रोमांचक मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया और अंतिम आठ में अपना स्थान पक्का किया। अब क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की चुनौती मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के सामने होगी, जिससे यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल हो गया है।

फ्रांस और मोरक्को आमने-सामने

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला क्वार्टर-फाइनल फ्रांस और मोरक्को के बीच फॉक्सबोरो में खेला जाएगा। फ्रांस ने राउंड ऑफ 16 में पराग्वे के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की थी जबकि मोरक्को ने ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से बुरी तरह हराया था। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा। ‘रेड डेविल्स’ (बेल्जियम) ने सोमवार को राउंड ऑफ 16 के मैच में अमेरिका को 4-1 से हराया था। हालांकि उन्हें स्पेन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि स्पेन ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है।

अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड की चुनौती

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन की टीम शनिवार को नॉर्वे और स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड की चुनौती का सामना करेगी। ‘थ्री लायंस’ ने एस्टाडियो एज्टेका में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मैक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, नॉर्वे ने हालैंड के शानदार प्रदर्शन के दम पर पांच बार की चैंपियन ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर बड़ा उलटफेर किया। क्वार्टर फाइनल का चौथा और अंतिम मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल मैचों का शेड्यूल 
दिनांकदिनटीम 1टीम 2स्थानमैच टाइमिंग
जुलाई 10शुक्रवारफ्रांसमोरक्कोजिलेट स्टेडियम, फॉक्सबोरो1:30 AM
जुलाई 11शनिवारस्पेनबेल्जियमसोफी स्टेडियम, इंगलवुड12:30 AM
जुलाई 12रविवारनॉर्वेइंग्लैंडहार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डन्स2:30 AM
जुलाई 12रविवारअर्जेंटीनास्विट्जरलैंडएरोहेड स्टेडियम, कैनसस सिटी6:30 AM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here