निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी, एक साथ टूटे वैभव, अभिषेक और पंत के रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ विस्फोटक शतकीय पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक पूरा किया और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ऋषभ पंत से आगे निकल गए। उनकी तूफानी पारी ने मैच का रुख बदलने के साथ-साथ रिकॉर्ड बुक में भी नया अध्याय जोड़ दिया।

निकोलस पूरन ने तोड़े वैभव, अभिषेक और पंत के रिकॉर्ड

एमआई न्यूयॉर्क की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ महज 31 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 33 गेंदों पर 106 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 321.21 का रहा। पूरन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 31 गेंदों में शतक पूरा करते ही पूरन टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ऋषभ पंत से आगे निकल गए और उनके रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ऋषभ पंत ने टी20 क्रिकेट में 32-32 गेंदों पर शतक जड़ने का कारनामा किया था। हालांकि, निकोलस पूरन ने यह उपलब्धि सिर्फ 31 गेंदों में हासिल कर इन तीनों से आगे निकलने में सफलता पाई। इस प्रदर्शन के साथ पूरन ने उर्विल पटेल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 31 गेंदों पर शतक बनाया था। अब निकोलस पूरन और उर्विल पटेल संयुक्त रूप से टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ऋषभ पंत 32 गेंदों में शतक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर काबिज हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
प्लेयरगेंदमैचवेन्यूसाल
साहिल चौहान27एस्टोनिया बनाम साइप्रसएपिसकोपी2024
उर्विल पटेल28गुजरात बनाम त्रिपुराइंदौर2024
अभिषेक शर्मा28पंजाब बनाम मेघालयसौराष्ट्र2024
मुहम्मद फहद29तुर्की बनाम बुल्गारियासोफिया2025
क्रिस गेल30आरसीबी बनाम पूणे वॉरियर्सबेंगलुरु2013
उर्विल पटेल31गुजरात बनाम सर्विसेजहैदराबाद2025
निकोलस पूरन31एमआई न्यूयॉर्क बनाम वॉशिंगटन फ्रीडमऑकलैंड2026
ऋषभ पंत32दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेशदिल्ली2018
वैभव सूर्यवंशी32इंडिया ए बनाम यूएईदोहा2025
अभिषेक शर्मा32पंजाब बनाम बंगालहैदराबाद2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here